फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लाख की अंग्रेजी शराब पुलिस ने किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोतवाली, स्वाट और सर्विलांस टीम ने शुक्रवार को चंद्रशेखरनगर मोड़ के पास से ट्रक पर लदे 420 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई शराब की कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को कोतवाली, स्वाट और सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नगर के चंद्रशेखर नगर मोड़ पर घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग करने लगीे। इस दौरान एक ट्रक को रोककर जब ने जांच की तो उसमें लदी अवैध शराब की 420 पेटियां बरामद की गई। शराब ले जा रहे आस मोहम्मद (ट्रक चालक) पुत्र अब्दुल खां, वसीम पुत्र आस मोहम्मद निवासी सन्नौत थाना झंगिराबाद जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से 2475 रुपये पुलिस ने बरामद किए गए। पकड़ी गई प्रत्येक पेटी में 180 एमएल की 48 शीशी पाई गई। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वे हरियाणा से अवैध अंग्रेजी शराब लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेच देते है। पकड़े गए ट्रक को पुलिस ने सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें