फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी सातवीं आर्थिक गणना-सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सातवीं आर्थिक गणना-2019 के तहत गणना एवं पर्यवेक्षकीय कार्य को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कामन सर्विस सेंटर (सीएससी), गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के समन्वयकों ने आर्थिक गणना के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि प्रत्येक छह वर्ष पर होने वाली आर्थिक गणना इस माह से पूरे देश में शुरू होने जा रही है। सातवीं आर्थिक गणना पूरी तरह से पेपरलेस होगा। इस बार सीएससी के माध्यम से गणना कराई जाएगी। इसके लिए प्रत्येक सेंटर पर पांच प्रगणकों की नियुक्ति की गई है। जनपद के कितने उद्योग हैं, उद्योगों से कितने लोग जुड़े हैं, कितनों के पास रोजगार है और कितने बेरोजगार हैं की जानकारी गणना के दौरान ली जाएगी। इसकी वास्तविक स्थिति जानकर भविष्य में औद्योगिक नीति तैयार करने के लिए ही आर्थिक गणना कराई जा रही है। पहली बार यह गणना ऑनलाइन होगी। इसके लिए केंद्रीय सांख्यिकीय मंत्रालय ने कॉमन सर्विस सेंटर को ये जिम्मेदारी दी है। इसके लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यवेक्षक के साथ प्रगणकों को भी लगाया गया है।
सीएससी के प्रोजेक्ट मैनेजर अविनाश मिश्रा ने आर्थिक गणना के बारे में जानकारी दी। एनएसएसओ रामदरश राम ने आर्थिक गणना किन-किन क्षेत्रों में गणना करना है, इसके बारे में बताया। कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक कौशलेंद्र राय तथा जिला प्रबंधक अजय कुमार दुबे ने बताया कि प्रगणक घर-घर जाकर परिवार एवं संचालित उद्यम, आर्थिक गतिविधियों का पता करेंगे, जो सूचनाएं प्राप्त होंगी वे पूरी तरीके से गोपनीय होंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर जनपद के लगभग 234 वीएलई सुपरवाईजर, जिला समन्वयक अरविंद शुक्ला, विकास सिंह, विजय शुक्ला, अनूप सिंह, राजू कुमार, नौसाद अहमद, रत्नाकर राय, हरेंद्र सिंह, पीयूष सिंह, चंदन भारती, कॉमन सर्विस सेंटर सीएससी के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर अविनाश मिश्र, अर्थ एवं संख्याधिकारी विजय शंकर, एनएसएसओ के नोडल अधिकारी रामदरश राम, एडीआईओ हरिदेव, सदस्य जिला स्तरीय समिति (डीएलसीसी) सातवीं आर्थिक गणना तथा समस्त अपर सांख्यिकी अधिकारी नीरज कुमार, राजेश कुमार, हरेेंद्र यादव , आनंद कुमार चौरसिया, विजय प्रकाश वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें