फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में डाक्टरों पर हमला अमानवीय-आईएमए

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बलिया के प्रतिनिधियों ने कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भीड़ द्वारा चिकित्सकों पर किए गए अमानवीय कृत्य का विरोध किया व इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया। देश के प्रधानमंत्री को जिलाधिकारी बलिया के माध्यम से पत्र भेजकर उचित कार्रवाई की मांग की है। पत्र में बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की भी मांग की गई। संस्था के सचिव डॉ. आर बी गुप्ता ने कहा कि सोमवार को जनपद के सभी आईएमए चिकित्सक हड़ताल पर रहेंगे। सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक नर्सिंग होम आदि बंद रहेंगे। इस दौरान डॉ. आर बी गुप्ता, डॉ. बी के गुप्ता, डॉ. आफताब आलम, डॉ. एम आलम, डॉ. अजीत सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें