फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा में चल रहा भ्रष्टाचार के खिलाफ कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका परिषद के सभासद विकास पांडेय लाला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने सोमवार को नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव भी किया। छात्र नेता विकास पांडेय लाला ने नगर पालिका के कार्यों की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि नगर पालिका के अधिकारी गड़बड़ी कर रहे हैं। दोषियों के खिलाफ जिला प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता ने मुझे विकास और बदलाव के लिए चुना है लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ की गड़बड़ी के चलते नगर का विकास रुका हुआ है। नगर पालिका की स्थिति यह है कि पीएम, सीएम द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को रोक दिया गया है। जो कहीं न कहीं इनकी मंशा को दर्शाती है। कहा कि पूरी की पूरी नगर पालिका भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुकी है। चेताया कि जिला प्रशासन अगर इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता है तो हम नपा प्रशासन के खिलाफ व्यापक जनांदोलन छेडे़ंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर चेतन सिंह, संजय गुप्त, मनीष पांडेय, विनायक मिश्र, अभिषेक तिवारी, सुजीत पांडेय, अफताब आलम, नीकेश पांडेय, सुशील उपाध्याय, चंदन पांडेय, शहनवाज अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें