फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदारों ने सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन

विज्ञापन
चौकीदारों ने सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बलिया। ग्रामीण चौकीदार वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में सोमवार को चंद्रशेखर उद्यान में चौकीदारों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान चौकीदारों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष शारदा पासवान के नेतृत्व में चौकीदारों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा।
विज्ञापन

इस अवसर पासवान ने कहा कि झारखंड और बिहार में चौकीदारों को जो सुविधाएं दी जा रही है। वैसी ही सुविधा अपने उप्र में भी दी जाय। पूर्वजों के समय से चली आ रही बेगारी प्रथा को दूर किया जाय। 48 करोड़ की घोषणा धनराशि को सही किया जाय। छह मार्च को की गई घोषणा के मुताबिक साइकिल, वर्दी, जर्सी, बेल्ट, सीटी, साफा आदि समान उपलब्ध कराया जाए। मासिक वेतन समय से दिया जाय। इसके साथ ही बकाया वेतन का भुगतान भी यथाशीघ्र कराया जाय। इस मौके पर तेजबहादुर यादव, रामजीत राम, रामजी, दिनेश पासवान, लालजी पासवान, रामचंद्र पासवान, हरि पासवान, संजय, चंद्रदेव, पुरंदर, जयश्री चौहान, सर्वजीत, हृदयानंद आदि मौजूद रहे। इस मौके पर चौकीदारों ने कहा कि हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती है तो हम सरकार के खिलाफ आंदोलन करते रहेंगे। शोषण के खिलाफ हमारी लड़ाई चलती रहेगी। अंग्रेजों के समय वाली व्यवस्था आज भी बनी हुई है, जिससे हमारे समाज का विकास नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें