फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडैल को नगर पंचायत में शामिल करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगर से सटे कुंडैल ढाला क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने और सरकारी भू-अभिलेखों में क्षेत्र की उपेक्षा करने से नाराज लोगों द्वारा नगर पंचायत में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन के क्रम में सोमवार को विधायक धनंजय कनौजिया, नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त और एसडीएम मोतीलाल यादव मौके पर पहुंच आंदोलनकारियों से वार्ता की। इस दौरान लोगों ने उन्हें पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पत्रक में कुंडैल ढाला के उपेक्षित क्षेत्र का सर्वे कर नगर पंचायत में शामिल करने, कुंडैल ढाला के समीप आए दिन होने वाले जाम से निजात दिलाने, क्षेत्र में जल निकासी और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था, सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने, राशन सुविधा मुहैया कराने की मांग की गई। विधायक कनौजिया ने आंदोलनकारियों की बातों को गंभीरता से लेते हुए कुंडैल क्षेत्र को शामिल कराने का भरोसा दिलाया।
विधायक ने कहा कि वस्तुस्थिति से मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री को अवगत करा कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को विकास के हाईवे से जोड़ा जाएगा। बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन बलिया जनपद का गेट-वे आफ बलिया है। नगर पंचायत चेयरमैन गुप्त ने कहा कि यह उपेक्षित क्षेत्र नगर से सटा है। ऐसे में निश्चित रूप से नगर में शामिल होने से यहां के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। एसडीएम यादव ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप कागजी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर समाजसेवी दिनेश जायसवाल, संजय गुप्त, विनोद शर्मा, छोटेलाल गुप्त, सुनील वर्मा, रमेश शर्मा, शिवमंगल विक्की, मनोहर गुप्ता समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें