फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ गांवों में टीबी रोगियों के सर्वे के लिए 15 टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। मुख्य चिकित्साधिकारी पीके मिश्र के निर्देशन में चयनित आठ गांवों में टीवी रोगियों की तलाश के लिए दस जून से दस दिवसीय अभियान शुरू होगा। जो आगामी 21 जून तक चलेगा। इसके लिए तीन सुपरवाइजरों के निर्देशन में तीन सदस्यीय 15 टीम चयनित गांवों में घर-घर पहुंचकर सर्वे करेगीं। इनके सुपरविजन के लिए तीन सुपरवाईजरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर के सभागार में आयोजित चयनित टीम के प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक एसएन चैबे ने कहा कि टीम को चयनित गांवों के प्रत्येक घर में पहुंच कर घर के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर, घर में सदस्यों की संख्या, भवन पर टी शब्द लिखकर क्रमवार भवन संख्या अंकित करना आवश्यक है। परिवार के अंदर किसी को 15 दिनों से खांसी आ रही हो तो उस रोगी का तत्काल बलगम का जांच करवाने के लिए सैंपल लेना है। दसरा सैंपल सुबह में लेकर टीबी रोग की जांच के लिए सीएचसी सीयर में उपलब्ध करा देना है। चयनित गांवों में इब्राहिमपट्टी, खूंटा बहोरवां, पूरा, पतोई, पशुहारी, गोविंदपुर, चरौवां, अहिरौली को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण शिविर में डॉ. लालचंद शर्मा, एसटीएस विनय यादव, एलटी योगेन्द्र सिंह, नवीन विकास, रामाश्रय आदि मौजूद रहे।
योजनाओं को लेकर क्षेत्र पंचायत की बैठक 14 को : बेल्थरारोड। क्षेत्र पंचायत सीयर के डवाकरा हाल में जनहित से जूड़े 17 बिंदुओं की विषय सूची को लेकर क्षेत्र पंचायत की एक आवश्यक बैठक आगामी 14 जून को आयोजित की गई है। बैठक में क्षेत्रीय सांसद, राज्यसभा सांसद, क्षेत्रीय विधायक एमएलसी, ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। इसकी अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल करेगें। खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह की ओर से जारी पत्र के अनुसार कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, पेंशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, सिंचाई, स्वच्छ पेयजल, विद्युत, सहकारिता, प्रधानमंत्री आवास, सामूहिक विवाह योजना, चतुर्थ राज्य वित आयोग की कार्ययोजना आदि विषयों पर विचारणार्थ बैठक होनी है। खंड विकास अधिकारी सिंह ने सभी सम्मनित लोगों से समय से उपस्थित की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें