घोघा। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में ढाई साल की बच्ची की निर्मम हत्या पर शनिवार को बांसडीह तहसील परिसर में ग्रामीणों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि यह एक शर्मनाक घटना है। इसमें दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। ग्रामीणों ने कहा कि तीनों आरोपियों को चौराहे पर लटकाकर जनता के सामने फांसी दी जानी चाहिए।
स्थानीय लोगों ने कहा कि वे लोग सरकार से निवेदन करते हैं कि सरकार ऐसा रुख अपनाए जिससे ऐसे अपराध करने वाले के मन में हमेशा खौफ बना रहे। पिछले दिनों अलीगढ़ के टप्पल जिले में ढाई साल की बच्ची की तीन लोगों द्वारा निर्मम हत्या कर झाड़ी में फेंक दिया गया। इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से ललन प्रसाद गोंड, लालजी राजभर नागवंशी, अर्चना शर्मा, विश्वजीत सिंह विशु, अधिवक्ता गजेंद्र राजभर, अधिवक्ता आलोक मिश्रा आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।