फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी जल्द ग्रहण करें कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बलिया द्वारा कैंप कार्यालय पर समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी, अधीक्षक, नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में समस्त स्थानांतरित चिकित्साधिकारियों से कहा गया कि वे अपने नवीन तैनाती स्थान पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर लें। साथ ही अपना प्रत्यावेदन भी विभागीय अधिकारी को प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

आदेश की अवहेलना होने पर कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में कमियों पर सभी अधिकारियों की क्लास लगाई गई। इस दौरान जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण आदि राष्ट्रीय कार्यक्रमों का लाभ शासन के मंशानुरूप आम जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। साथ ही चिकित्सकों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, संक्रामक रोगों से बचाव के उपाय सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देश दिए गए। लापरवाही की स्थिति में कठोर कार्यवाही की भी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें