सिकंदरपुर। सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में लगे टैली रेडियोलाजी एक्स-रे का गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि सरकार अस्पताल टेली रेडियोलाजी एक्स-रे की सुविधा से मरीज को सहूलियत होगी।
टैली रेडियोलॉजी एक्स-रे से मरीजों की जांच की रिपोर्ट कुछ घंटों में में ही उपलब्ध हो जाएगी जिससे मरीजों को इलाज कराने में सुविधा होगी। अधीक्षक ने अस्पताल में बिजली की व्यवस्था सही नहीं होने व डीजल का पैसा शासन से न मिलने की बात विधायक से की और 10 केवीए का सोलर प्लांट लगाने की मांग की। इस पर विधायक ने बहुत जल्द इस कार्य को कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान डॉ. अजय कुमार तिवारी, डॉ. नीरज कुमार, डॉ राकिफ़ अख्तर, सच्चिदानंद तिवारी, अंजनी यादव, अनिल पांडेय, अजय खरवार, रामू चौहान, आकाश तिवारी, मोहन गुप्ता, कन्हैया लाल, मंटू, राकेश, रंजीत मौजूद रहे।