बलिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। वन विभाग, सरकारी, निजी संस्थानों के साथ अन्य लोगों ने भी जगह-जगह पौधरोपण किया। पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने बसंतपुर स्थित वन विभाग की नर्सरी में भ्रमण किया और वहां पौधे भी लगाए। इस वर्ष बलिया को 35 लाख 18 हजार 104 पौधे लगाने का लक्ष्य शासन से मिला है।
इस अवसर पर जीराबस्ती स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम रोजगार सेवक, ग्राम प्रधान, महिलाएं एवं किसानों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीएफओ श्रद्धा यादव ने कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का थीम बिट एयर पॉल्यूशन अर्थात वायु प्रदुषण को हराएं है। विश्व पर्यावरण दिवस की महत्ता को बताते हुए वायु प्रदूषण को कैसे कम किया जाए, इसके उपायों पर चर्चा की। बताया कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश में 22 करोड़ पौधरोपण किया जाना है। इनमें बलिया को 35 लाख 18 हजार 104 पौधे लगाने का लक्ष्य शासन द्वारा मिला है। वन विभाग को 10 लाख 65 हजार 705 व अन्य विभागों को 24 लाख 52 हजार 399 पौधरोपण करना है। पौधरोपण महाकुंभ में बलिया जनपद के 17 विकास खंडों, 947 ग्राम पंचायत तथा नौ शहरी क्षेत्रों को सम्मिलित किया गया है। पौधरोपण कार्य सड़क, नहर, रेल, ग्राम समाज, सामृदायिक भूमि, शिक्षण संस्थानों एवं अन्य राजकीय भूमि, कृषि भूमि पर किया जाना है। डीएफओ श्रद्धा ने बताया कि जिले को मिले लक्ष्य को पूरा करने के लिए वन विभाग के विभिन्न पौधशालाओं में कुल 41 लाख 14 हजार पौधों को उगाया गया है। इसमें किसानों के मांग के अनुरुप मुख्य रुप से सागौन, शीसम, युकेलिप्टस, आम, अमरुद, जामुन, नीम, आंवला, कठसागौन, अर्जुन, कंजी, शोभाकार अन्य फलदार इत्यादि का उगान किया गया है।
जिलाधिकारी ने किया पौधरोपण : बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने बसंतपुर स्थित वन विभाग की नर्सरी का निरीक्षण किया। उन्होंने समस्त पौधशाला का ग्रीनवाक किया। वह लगाए गए पौधों के बारे में डीएफओ से जानकारी ली। कहा कि इन पौधों को लगाने के साथ उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित कराई जाए, इसका विशेष ख्याल रहे। उन्होंने पौधरोपण करके अभियान को बल दिया।
पेंटिंग बनाकर पर्यावरण के प्रति किया जागरूक : बलिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कालेज बलिया व अन्य विद्यालयों के छात्रों ने पर्यावरण से संबंधित पेंटिंग बनाकर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। साथ ही नर्सरी का भ्रमण किया। डीएफओ ने पेंटिंग का अवलोकन किया और सभी छात्र-छात्राओं को सराहा। वहां मौजूद छात्र छात्राओं से अपील किया कि खुद के साथ अपने परिवार और पास पड़ोस के लोगों को भी अनिवार्य रूप से कम से कम एक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें।
पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी : बलिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर जीराबस्ती स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में जिला विविध सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार की देखरेख में तत्वाधान में पर्यावरण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में लोगों को पर्यावरण प्रदूषण से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। सचिव अनिल कुमार ने कहा कि प्रदूषण से समूचा मानव जीवन पर खतरा है। इसलिए इसको कम करने के लिए सबसे जरूरी है कि अधिक से अधिक मात्रा में पौधरोपण किया जाए। कार्यक्रम में बच्चों ने भी बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। डीएफओ ने बताया कि वायु प्रदूषण के कारण पेड़ पौधे एवं पशुओं का जनजीवन भी प्रभावित होता है। वायु प्रदूषण सूर्य की हानिकारक उष्मा को अन्तरिक्ष में जाने से भी रोकती है, जिस कारण ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शिविर में उप प्रभागीय वनाधिकारी अविनाश पाण्डेय, तहसीलदार गुलाब चंद्रा, भूपेंद्र तिवारी आदि रहे।
सिकंदरपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के पर नर्सरी पर वन विभाग के वन रेंजर अधिकारी आदित्य प्रताप सिंह ने मौजूद लोगों को पर्यावरण बचाने की शपथ दिलाई। इस दौरान लोगों से पांच-पांच पौधे भी लगवाए। इसमें छोटे-छोटे बच्चों ने भी सहभागिता की। इस मौके पर चकखान प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार खरवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामू चौहान, रमेश जायसवाल, दीपक वर्मा, गोलू वर्मा, अंजनी, राकेश, सत्यम, दिनेश जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, मनोज शर्मा, भोलू, राजेश गुप्ता, दीपू राजभर आदि मौजूद रहे।
नगरा: विश्व पर्यावरण दिवस पर नगरा एवं नरही में फलदार पौधा का वितरण एवं पौधरोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। नगरा स्थित पेट्रोल पंप पर पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह के पुत्र सिद्धार्थ गौतम ने वृक्षारोपण के साथ डेढ़ सौ लोगों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया। वहीं नरहेजी पीजी कालेज नरही पर विद्यालय के शिक्षकों ने पौधरोपण करके पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य गीता शरण सिंह, नरहेजी पीजी कालेज पर भूगोल विभाग के प्रवक्ता डॉ दुर्गेश राय ने भी पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। इस मौके पर डॉ कृष्ण मोहन सिंह, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. शोभा मिश्रा, प्रदीप मिश्र, राजेश सिंह, अशोक प्रजापति, आदित्य नारायण सिंह, राजेन्द्र गुप्ता, लाल बहादुर चौधरी आदि रहे। जयप्रकाशनगर संवादाता के अनुसार विकास खंड मुरली छपरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चांददीयर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव ने अपने पंचायत में कुल 101 पौधे लगवाए। इस मौके पर पंचायत के अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे ।