फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 गांवों में 24 घंटे बाधित रही बिजली की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर। ईद से एक दिन पूर्व मंगलवार की दोपहर रतसर विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति ठप होने से कस्बा समेत इस केंद्र से जुड़े 120 गांवों में लोगों को ईद का त्योहार लोगों को भीषण गर्मी और उमस के बीच मनाना पड़ा। त्योहार के दिन बिजली गुल रहने से लोगों में नाराजगी रही।
विज्ञापन

रतसर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े नूरपुर, धनौती, जगदेपुर, छतवां, मसहां, पचखोरा समेत कुल 120 गांवों में मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। पूरी रात बिजली नहीं आई और बुधवार को ईद के दिन भी सुबह से ही बिजली गुल रही। दूसरी तरफ रतसर कस्बा की दो तिहाई आबादी को बिजली सप्लाई करने वाले 400 केबीए के दो ट्रांसफार्मरों के आए दिन जलने से कस्बावासियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बीते माह से अब तक पांच बार ट्रांसफार्मर फुंक चुका है। गांधी आश्रम चौराहा पर स्थापित 400 केबीए का ट्रांसफार्मर तीन दिन पूर्व फूंक गया लेकिन अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगा। 24 घंटे के अंदर फूंके ट्रांसफार्मर को बदलने का शासन के फरमान का असर यह है कि विभागीय कर्मचारी द्वारा गोदाम से जर्जर ट्रांसफार्मर भेज दिया जाता है जो विद्युत आपूर्ति होते ही जल जाता है। इस बाबत रतसर विद्युत उपकेंद्र के जेई एसए यादव ने बताया कि मेन लाइन में ब्रेकडाउन होने से ऐसी स्थिति बनी है। फाल्ट को ठीक कर बुधवार की दोपहर एक बजे से विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें