फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर गड्ढों में फंसा ट्रक, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सोनबरसा नटराज पेट्रोल पंप के निकट एनएच-31 बैरिया-मांझी मार्ग पर गड्ढे के कारण बालू लदा एक ट्रक पलटते-पलटते बच गया। जबकि उसी ट्रक के बगल में दूसरा बालू लदा ट्रक गड्ढे में फंस गया जिससे एनएच-31 पर जाम लग गया। आलम यह रहा कि दो किमी तक ट्रकों की कतार लग गई। गड्ढों में ट्रकों के फंसने के कारण आए दिन जाम लगता है। खास बात तो यह है कि जाम के कारण कटान का जायजा लेने जा रहे जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत भी वापस लौटना पड़ा। वहीं ट्रक चालकों व ग्रामीणों ने एनएच 31 पर खड़े होकर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत बुधवार को इब्राहिमाबाद नौबरार के कटान क्षेत्र का जायजा लेने के लिए जा रहे थे। इसी बीच एनएच 31 पर बने गड्ढों में ट्रकों के फंस जाने के कारण लगे लंबे जाम को देख वह सोनबरसा से वापस हो गए। इस मार्ग पर कदम पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। वाहन चालक अपनी जान हथेली पर रखकर ही इस मार्ग से आते-जाते हैं। इस बाबत उपजिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया कि जिलाधिकारी कटान का भ्रमण करने के लिए निकले थे लेकिन जाम की वजह से लौट गए। कहा कि सड़क की मरम्मत के लिए एनएचएआई को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें