सुखपुरा। थाना क्षेत्र के तपनी गांव में मंगलवार की रात चोरों ने पीछे की चहारदीवारी फांदकर घर में रखे नगदी समेत लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वहीं 100 मीटर दूर ताल में सात सूटकेस टूटे हुए मिले। पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्घ तहरीर दी।
थाना क्षेत्र के तपनी गांव निवासी सुनील कुमार सिंह पुत्र जगदयाल सिंह के घर की महिलाएं अपने मायके गई हुई थीं। वहीं बुजुर्ग पिता घर के बाहर तथा सुनील सिंह छत पर सोए हुए थे। इसीबीच रात में पीछे की चहारदीवारी फांद कर चोर आंगन में उतर गए। इसके बाद तीन कमरों में रखे 38 हजार नगदी व करीब चार लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित को घटना की जानकारी बुधवार को सुबह नींद खुलने के बाद हुई। घर से करीब 100 मीटर दूर ताल में सात टूटे हुए सूटकेस मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।