फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 पीआरडी जवानों को नहीं कराया गया आमद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। एक तरफ जहां शहर में लोग प्रतिदिन जाम की समस्या से जूझ रहे हैं वहीं शासन के निर्देश पर ट्रैफिक ड्यूटी में लगाए गए 14 पीआरडी जवानों को यातायात निरीक्षक ने आमद नहीं कराया। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने आरोप लगाया है कि शासनादेश के विपरीत एक पीआरडी जवान को यातायात निरीक्षक ने अपने यहां बिना किसी आदेश के रखा है। उन्होेंने पत्र भेजकर एसपी, सीडीओ व विभाग के महानिदेशक को अवगत कराया है।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी रमेश चंद्र यादव ने बताया है कि प्रांतीय रक्षक दल व विकास दल एवं युवा कल्याण के महानिदेशक द्वावा ट्रैफिक संचालन के लिए एक मई 18 से 15 मार्च 20 तक 25 पीआरडी जवानों को ड्यूडी लगाने का निर्देश दिया गया है। बताया कि तीन जून को 14 व मंगलवार को 11 पीआरडी जवानों को ट्रैफिक ड्यटी लगाई गई। लेकिन यातायात निरीक्षक की ओर से 14 जवानों का आमद नहीं कराया गया। यह भी बताया कि पीआरडी जवान नंदलाल यादव को शासनादेश के विपरीत यातायात निरीक्षक बिना किसी आदेश के अपने यहां रखे हुए हैं जिससे पीआरडी जवानों में रोष है। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को मंगलवार को पत्र भेज कर मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें