फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडन संस्कार पर गंगा घाट पर मौजूद रहेंगे आपदा मित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गंगा घाटों पर मुंडन संस्कार के समय नहाते समय लोगों के डूबने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल की है। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने मुंडन संस्कार की विशेष तिथियों पर गंगा के घाटों पर आपदा मित्रों को तैनात करने का निर्णय लिया है। होमगार्ड और पीआरडी के प्रशिक्षित जवान आपदा मित्र तैनात होंगे जो किसी के डूबने की स्थिति में तत्काल बचाव कार्य करेेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि जून में 6, 7, 12, 13, 14, 27, 28 तारीख के अलावा जुलाई में 3, 4, 10 व 11 तारीख को गंगा नदी के श्रीरामपुर घाट, गायघाट, पचरुखिया, मझौवा, बेयासी, जवही समेत कुछ अन्य गंगा घाटों पर मुंडन संस्कार होना निश्चित है। भीड़भाड़ होने के दौरान डूबने की आशंकाओं को देखते हुए इन दिनों में वहां आपदा मित्रों को तैनात किया जाएगा। यहां अपना मित्र होमगार्ड और पीआरडी के जवान हैं जिन्हें पहले से प्रशिक्षित किया जा चुका है। इन दोनों विभाग के अधिकारियों को जिलाधिकारी ने तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें