लालगंज। गंगा की कटान से तटवर्ती लोगों को बचाने के लिए बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने बाढ़ विभाग के अधिकारियों संग घाटों का निरीक्षण किया तथा कटान से क्षति न हो इसके लिए कार्य कराने को कहा।
बैरिया विधायक सोमवार को दोपहर में बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह, अवर अभियंता विनोद कुमार चतुर्वेदी, मुन्ना यादव व अन्य कर्मचारियों के साथ क्षेत्र के तिवारी घाट, सतीघाट, भुसौला, जगदीशपुर और बिंद टोली (शिवपुर कपूर दियर) बस्तियों के पास गंगा की कटान से निजात पाने के लिए गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर कटान की संभावना अभी दिखाई दे रही है वहां प्राथमिकता के आधार पर कटर बनाकर कटान को रोकने का प्रयास किया जाएगा और यह कार्य बहुत जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर मूटन राय, रामाशंकर सिंह, प्रशांत सिंह, परशुराम सिंह, देवतानंद पांडेय आदि रहे।