फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवती-बलिया मुख्य मार्ग किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। नगर से दो किलोमीटर पश्चिम गायघाट स्थित पचरुखा देवी मंदिर पर चल रहे सहस्त्र चंडी हवनात्मक महायज्ञ चल रहा है। इसमें शुक्रवार देर शाम चरखी लगाने के परमिशन को लेकर पुलिस द्वारा कथित तौर पर एक चरखी वाले को पीट दिया गया। इसके विरोध में यज्ञ कमेटी के सदस्यों ने यज्ञाधीश श्री श्री 108 राम लखन दास ‘त्यागी बाबा’ महाराज के नेतृत्व में रेवती-बलिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस के काफी मान मनौव्वल के बाद करीब 40 मिनट बाद जाम समाप्त हुआ तथा यातायात संचालित हो सका।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम यज्ञ स्थल के पास स्थित पीडी इंटर कॉलेज के मैदान में लगी चरखी के मालिक से चरखी लगाने के परमिशन के प्रपत्र की मांग की। चरखी वाले ने यज्ञ का हवाला देते हुए परमिशन के कागजात नहीं होने की बात कही। इस पर किसी पुलिस वाले ने कथित तौर पर चरखी मालिक दयाशंकर तथा ढ़ोढ़ा गोंड़ को पीट दिया। इसकी सूचना जैसे ही यज्ञ कमेटी को मिली, यज्ञाधीश त्यागी बाबा महाराज के नेतृत्व में यज्ञ कमेटी के सदस्यों तथा ग्रामीणों ने रेवती-बलिया मुख्य मार्ग जाम करते हुए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद आदि के नारे लगाने शुरू कर दिए। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने सुरक्षा का हवाला देते हुए लोगों को काफी समझाया तथा खेद व्यक्त किया। इसके साथ ही जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें