फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने किया ईओ का घेराव

विज्ञापन
सभासदों ने किया ईओ का घेराव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बलिया। आठ माह से बोर्ड की बैठक नहीं होने से नाराज सभासदों ने शनिवार को नगर पालिका के ईओ का घेराव किया। इस दौरान जल्द बैठक बुलाने की मांग की।
विज्ञापन

सभासदों ने कहा कि बैठक नहीं होने से नगर में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। इसको लेकर नगर पालिका चेयरमैन से लेकर ईओ तक गंभीर नहीं हैं। इस संबंध में चेयरमैन अजय कुमार और ईओ डीके विश्वकर्मा तक इसके कारणों को ठीक से नहीं बता पा रहे हैं। उधर, नगर पालिका के सभासदों ने पालिका के चेयरमैन व अधिकारियों पर इस बात को लेकर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया कि वह जल्द से जल्द बैठक बुलाएं ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके। अधिशासी अधिकारी ने माना कि कहा कि 17 अक्टूबर 2018 के बाद कोई बोर्ड बैठक नहीं हुई है। शनिवार को इस बात को लेकर पालिका के अधिकतर सभासदों ने ईओ का घेराव कर दिया। उनका कहना था कि आठ महीने से बोर्ड बैठक न होने से नगर पालिका के विकास कार्य ठप पड़े हैं। ऐसे में पालिका को हर हाल में बैठक बुलानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें