बैरिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने बैरिया के उपजिलाधिकारी विपिन कुमार जैन को रसड़ा और रसड़ा के उपजिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य को बैरिया का एसडीएम बनाया है। सोमवार को दुष्यंत कुमार मौर्य ने बैरिया में उपजिलाधिकारी का कार्यभार संभाल लिया।
बैरिया तहसील बार एसोसिएशन ने बैरिया के एसडीएम विपिन कुमार जैन और तहसीलदार रामनारायण वर्मा के खिलाफ न्यायालय का बहिष्कार जारी रखा था। अधिवक्ताओं की मांग थी कि जब तक एसडीएम व तहसीलदार यहां से हटाए नहीं जाएंगे, तबतक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार को एसडीएम विपिन कुमार जैन के स्थानांतरण पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रुद्रदेव कुंवर, महामंत्री बसंत कुमार पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्णानंद सिंह, अजय सिंह, शत्रुघ्न सिंह, अरुण श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, संजय सिंह, रमेश सिंह ने जिलाधिकारी के आभार व्यक्त किया है। अधिवक्ताओं ने पहले से ही स्थानांतरित तहसीलदार रामनारायण वर्मा को बैरिया से तुरंत कार्यमुक्त करने की मांग जिलाधिकारी से की है।