फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर जा रहे जवान आतंकी हमले में शहीद-

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। हल्दी थाना क्षेत्र के बलिहार गांव निवासी असम राइफल के जवान दीनानाथ को ड्यूटी के दौरान आतंकियों ने हमला बोल दिया। जिसमें असम राइफल का जवान शहीद हो गया। इसकी सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। घर की महिलाओं का रोते-रोते बुरा हाल है। शहीद का शव गांव आ रहा है और सोमवार को गंगा तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसमें राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

बलिहार गांव निवासी दीनानाथ ठाकुर नागालैंड के मौन जिले में असम राइफल के 40 बटालियन में तैनात थे। शनिवार को वे अपने साथियो के साथ अपने पोस्ट पर ड्यूटी करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान आतंकियों ने हमला कर दिया। जिसमें 56 वर्षीय नायब सुबेदार दीनानाथ ठाकुर शहीद हो गए। जैसे ही जवान के शहीद होने की सूचना मोबाइल से उनके साथियों ने परिजनो को मिली। परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया। बता दें कि दीनानाथ ठाकुर के दो पुत्र व एक पुत्री है। शहीद के बड़े पुत्र राजेश ठाकुर भी असम राइफल में तैनात है।जबकि दूसरा पुत्र राकेश ठाकुर गांव पर रहता है। बिटिया ललिता की शादी हो चुकी है। दीनानाथ ठाकुर की पत्नी शकुंतला देवी की मौत 2011 में हो गयी है। दीना नाथ ठाकुर 14 अप्रैल 2019 को छुटी बिताकर अपने ड्यूटी पर गए थे। इस घटना से पूरे इलाके में मातम छा गया। हर तरफ इसी को लेकर चर्चा होती रही। लोग यही कह रहे थे कि आखिर इन आतंकी घटनाओं से देश के जवानों को कब मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें