बलिया। भाजपा के बलिया संसदीय क्षेत्र के सांसद के रुप में वीरेंद्र सिंह मस्त की जीत पर जगह-जगह मिठाइयां बांट कर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में जहां खुशियां साझा की। वहीं नगर के विशुनीपुर स्थित दवामंडी में बलिया केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक दूसरे मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान दवा मंडी में समर्थक दवा कारोबारियों ने ढोल और तासा बजाए।
नगर के विशुनीपुर स्थित दवा मंडी के खुलने के बाद दवा कारोबारियों से बलिया के सांसद के रुप में वीरेंद्र सिंह मस्त के चुने जाने का जबरदस्त तरीके से स्वागत किया। इस दौरान दवा कारोबोरियों ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह मस्त के आशा के अनुरूप सफलता से हर कोई गदगद है। बीसीडीए के अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने कहा कि मस्त के जीतने के बाद विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
वहीं, कई सालों से रुके विकास कार्यों में गति आएगी। जिले में बने चंद्रशेखर के नाम विवि के विकास में तेज गति आने के साथ स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखने को मिलेगा। इससे बलिया जनपद कई सालों से अछूता रहा है। इस मौके पर खुशी का इजहार करने वालों में जिला अध्यक्ष आनंद सिंह के साथ ही महामंत्री बब्बन यादव, राकेश कुमार, मनोज श्रीवास्तव, राजेश सिंह, हरेराम, राजकुमार, अनिल गुप्ता, राजकुमार सिंह, लालबहादुर वर्मा, प्रवीण राय, छोटू सिंह, अखिलेश, अजीत जायसवाल, रमेंद्र वर्मा, शल्टू सिंह, हीरु, वीरु आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में फेफना तिराहा स्थित पुलिस पिकेट के पास भाजपा कार्यकर्ता ने सांसद के रुप में वीरेंद्र सिंह के चुने जाने पर अपनी खुशी का इजहार मिठाई बांटकर किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में अबीर-गुलाल उड़ाने के साथ ही पटाके भी छोड़े। इस दौरान अराजक तत्वों के द्वारा सपा उम्मीदवार के वाहन का सीसा तोड़ने की कड़े शब्दों में निंदा की।
जिले से दो सांसद जीतने पर जताई खुशी : बलिया। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बलिया लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त और सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा की जीत पर खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष दूबे ने कहा कि भाजपा के उम्मीदवारों की जीत से केंद्र में एक स्वच्छ छवि की सरकार बनने वाली है। एक बार फिर से केंद्र में मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने से विश्व पटल पर एक मजबूत ताकत के रुप में भारत उभरेगा। इस मौके पर प्रमिला गुप्ता, दिनेश्वर सिंह, अभिताभ उपाध्याय, सूर्यदेव राय, माधव प्रसाद गुप्ता, संतोष पांडेय, विजय बहादुर सिंह, मायाशंकर राय, राजेश कुमार सिंह, प्रतुल कुमार ओझा, कौशल सिंह, रणजीत कुशवाहा, पृथ्वी पाल सिंह, अभिषेक गुप्ता सेठू, आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री जयप्रकाश साहू ने किया।