फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति समिति की बैठक में प्रेम व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। थाना में ईद के मद्देनजर शुक्रवार को शांति समिति की बैठक प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी त्योहार को प्रेम तथा सौहार्द पूर्वक मनाने में ही आनंद है। रमजान का पाक महीना बरकतों का महीना है। ऐसे में पवित्र भाव से इसे मनाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें। कहा कि किसी तरह की परेशानी होने पर पुलिस को सूचना दें ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। थानाध्यक्ष ने त्योहार वाले दिन साफ सफाई, जल एवं विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ करने तथा विभिन्न जानवरों को उस दिन बांध कर रखने का निर्देश संबंधित कर्मियों को दिया। बैठक में अजय शंकर पांडेय कनक, अलाउदीन, मुन्ना सिंह, मोहम्मद शमीम, शौकत अली खां, नसीम अहमद, मुगल, मोहम्मद मुख्तार अंसारी, महावीर तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें