फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के पश्चात स्क्रूटनी की समीक्षा की गयी

विज्ञापन
प्रेक्षक ने की समीक्षा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बलिया। लोकसभा बलिया के मतदान के उपरांत सोमवार को कृषि मंडी समिति सभागार में सामान्य प्रेक्षक व्यासन आर व जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदान औसत बढ़ाने एवं 15 प्रतिशत से अधिक और 15 प्रतिशत से कम बूथों पर हुई मतदान वाले बूथों की स्क्रूटनी की समीक्षा की गयी। इस दौरान सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेटों ने अपने-अपने क्षेत्रों के बारे में तकनीकी बिंदुओं के बारे में अधिकारियों द्वारा किए गए सवाल का जवाब देकर विस्तार से समझाया।
विज्ञापन

मंडी समिति के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में प्रेक्षक ने भी कई बिंदुओं के बारे में सवाल किया। बैठक में उन्होंने विधान सभा बलिया, बैरिया, फेफना तथा रसड़ा के निर्वाचन से संबंधित अभिलेखों तथा पीठासीन अधिकारियों के डायरी और वोटर रजिस्टर का अवलोकन किया गया। जांच के बाद सही पाया गया। मतदान के दौरान नियुक्त जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने सारी जानकारियां प्राप्त की। जांच के उपरांत सामान्य प्रेक्षक द्वारा बताया गया कि जनपद बलिया में मतदान स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से निष्पादित किया गया। बैठक में एडीएम रामआसरे, सीआरओ प्रवरशील बर्नवाल एवं सभी एआरओ, प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के प्रतिनिधि के साथ जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें