फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी के मुंडन संस्कार में आया किशोर डूबा

विज्ञापन
पड़ोसी के मुंडन संस्कार में आया किशोर डूबा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लालगंज। शिवपुर कपूर दियर के गंगा घाट पर सोमवार को पड़ोसी के मुंडन संस्कार में आया किशोर डूब गया। सूचना पर पहुंची लालगंज चौकी पुलिस ने जाल डलवाकर शव को खोजवाया और शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। दोकटी थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद से शिवपुर कपूर दियर गंगा घाट पर पड़ोसी के मुंडन संस्कार में राहुल सिंह 16 पुत्र गजाधर सिंह भी आया था। वह नाव पर बैठ कर गंगा पार गया और पूजा करके नाव वापस आने पर किनारे ही नाव से गंगा में कूूद गया और गहरे पानी में चला गया। यह देख मुंडन की खुशी का माहौल गम में बदल गया और अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर लालगंज चौकी प्रभारी विंदेश्वरी प्रसाद भी पुलिसकर्मियों के साथ घाट पर पहुंचे और आसपास के गांवों से मंगवाकर जाल को डलवाया। घंटों प्रयास के बाद राहुल का शव मिला जिसे पंचनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें