फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने ठहराया गलत तो किसी ने फैसले को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं विकलांग जन विकास मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने को कुछ लोगों ने सराहा है तो वहीं सुभासपा और कुछ समर्थकों ने इसे गलत बताया है।
विज्ञापन

बेल्थरारोड: विधायक धनंजय कनौजिया ने कहा कि भाजपा ने ओमप्रकाश राजभर को गठबंधन धर्म का निर्वाह करते हुए मंत्रिमंडल में सम्मानजनक स्थान देकर उनकी प्रतिष्ठा में वृद्धि की। इसके बाद भी ओमप्रकाश राजभर पार्टी के विपरीत आचरण कर छवि को नुकसान पहुंचाते रहे। उन्होंने राजभरों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जबकि वास्तव में भाजपा ने राजभर समाज के सम्मान में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। उधर, राजभर समाज की बैठक सोमवार को शहीद अतवार राजभर प्रतिमा स्थल पर हुई बैठक में ओमप्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के फैसले की सराहना की गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश ने राजभर समाज के विकास के लिए कुछ नहीं किया। रामस्वरूप राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजभरों के सम्मान में राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव की स्मृति में गाजीपुर में डाक टिकट जारी कर राजभर समाज का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया। वहीं मोहन अकेला ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने डाक टिकट विमोचन समारोह का बहिष्कार कर जन- भावनाओं के विपरीत कार्य किया है। रामअवतार ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने परिवारवाद को बढ़ावा देने का काम किया। इस मौके पर भोला राजभर, अशोक कुमार, रामचंद्र, राम नरेश, जयराम, दिनेश राजभर, दयाशंकर आदि मौजूद रहे।
उधर, सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सुभासपा प्रत्याशी राजाराम राजभर ने प्रदेश मंत्रिमंडल से ओमप्रकाश राजभर की बर्खास्तगी को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि जनता के हितों से सरोकार रखने वाले प्रमुख मुद्दों को समय-समय पर ओम प्रकाश राजभर मंत्रिपरिषद की बैठक में उठाते रहे लेकिन मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों की अनदेखी की। उनकी बर्खास्तगी का फैसला उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें