फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के घर के बक्से में बंद मिला प्रेमी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात प्रेमिका के घर में घुसा प्रेमी बक्से में छुपा पाया गया। ग्रामीणों ने बाहर निकाल कर उसकी पिटाई की। इसके बाद यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व एक ग्रामीण ने गांव की इज्जत की दुहाई देकर प्रेमी को भगा दिया। यूपी 100 पुलिस ने प्रेमी की बाइक को कब्जे में ले लिया। हालांकि मनियर पुलिस का कहना है कि इस घटना के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का युवक प्रेमिका से मिलने अक्सर मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में आता था। वह गांव में बाइक खड़ी करने के बाद छिपकर प्रेमिका के घर में घुस जाता था। इसकी भनक धीरे-धीरे गांव वालों की हो गई। रविवार रात प्रेमी अपने प्रेमिका से मिलने निर्धारित स्थान पर बाइक खड़ा कर खिड़की के रास्ते घर में घुसा। इसकी भनक लगते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए और दरवाजा खुलवाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की आहट पर प्रेमिका ने प्रेमी को घर में मौजूद बड़े बक्से में बंद कर दिया। जब दरवाजा खुलवाकर परिजन सहित ग्रामीण घर के अंदर घुसे और युवक की खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। संदेह के आधार पर ग्रामीणों ने घर में मौजूद बड़े बक्से को खुलवाया तो उसमें प्रेमी छिपा हुआ मिला। ग्रामीणों ने प्रेमी को बाहर निकाला और उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान प्रेमिका प्रेमी को बचाने की गुहार लगाती रही लेकिन ग्रामीणों ने उसकी एक न सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें