फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर पथराव करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। चिलकहर में जाम के दौरान पुलिसकर्मियों पर पत्थर व लाठी-डंडे चलाने वाले वांछित आरोपी को गड़वार पुलिस ने बुधवार की देर शाम गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। वहीं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

मालूम हो कि एससी-एसटी कानून के विरोध में सवर्ण जाति के लोगों द्वारा छह सितंबर 2018 को गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर चट्टी पर जाम कर दिया गया था। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने जामकर्ताओं को समझा बुझाकर जाम समाप्त करने का अनुनय विनय किया था। लेकिन जामकर्ताओं ने उनकी एक न सुनी। जिसके बाद पुलिस को मजबूर होकर लाठी चार्ज करना पड़ा था। जिसके जवाब में जामकर्ताओं ने पुलिस पर लाठी-डंडा व पत्थर से वार कर दिया था। इस मामले में गड़वार थानाध्यक्ष के तहरीर पर पुलिस ने 29 लोगों के विरूद्घ नामजद तथा 150 अज्ञात के विरुद्घ 7 सीएलए एक्ट, 3/7 सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार से पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि मुख्य आरोपी गड़वार थाना क्षेत्र के हजौजी पांडेय का पुरा निवासी रूद्र प्रताप सिंह पुत्र तारकेश्वर सिंह फरार चल रहा था। जिसे गड़वार पुलिस ने बुधवार की शाम घर से गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया। जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इस बाबत सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें