फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से ही दूर होगा भीक्षा: रोहित सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर से सटे जीराबस्ती स्थित रॉयल ग्लोबल स्कूल के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा से ही देश आगे बढ़ सकता है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए घर-घर शिक्षा पहुंचाना होगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की शिक्षा से ही भिक्षा दूर होगी। कहा कि सामान्य शिक्षा नीति अविलंब सरकार को लागू करना चाहिए। वार्षिकोत्सव का संचालन मार्कण्डेय राय ने किया। जिला पंचायत सदस्य अवधेश राय, युवा चेतना महासचिव अजय राय मुन्ना, अनिल तिवारी, रघुपति सिंह ने वार्षिकोत्सव को संबोधित किया। शिवशंकर पांडेय, अभिषेक तिवारी, मुनिंद्र, रीमा पांडेय, सुभाष पांडेय, चंद्रप्रकाश सिंह कफ़्र्यू, विश्वजीत तिवारी, सुनील पासवान पिंटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें