बलिया। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता पखवारा कार्यक्रम में सतीशचंद्र कालेज के एनसीसी कैडेटों ने जिला चिकित्सालय में साफ-सफाई किया। 93 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग आफिसर कर्नल संदीप नयन के निर्देश पर मेजर अरविंद नेत्र पांडेय के नेतृत्व में परिखरा स्थित एनसीसी कार्यालय से स्वच्छता जागरण रैली निकाली गई। जो नगर विभिनर्न मार्गो से होते हुए जिला चिकित्सालय पहुंची। इस मौके पर शिवानंद पांडेय, राहुल पांडेय, मनीष ठाकुर, राहुल चौरसिया, गर्ल्स कैडेटों में प्रिया सिंह, पूजा, खुश्बू, सोनी आदि ने सहभागिता निभाई। मेजर पांडेय बताया कि देश में स्वच्छता के प्रति जागरुकता अभियान चलाने का जो बेड़ा कैडेटों ने उठाया है।