फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास को लेकर तहसील दिवस में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रधानमंत्री आवास में पात्रों के चयन में किए गए गड़बड़ी का आरोप लगाकर सचिव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मंगलवार को देवरिया कला गांव के लोगों ने तहसील दिवस पर धरना किया। आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास की सूची में मिलीभगत से जो व्यक्ति 40 हजार देने में सक्षम है, केवल उन्हीं का नाम जोड़ा जा रहा है। ऐसे में गरीब और निर्धन आज भी झुग्गी झोपड़ी में रहने को विवश हैं। कहा कि इसके पूर्व सीडीओ से जांच की मांग करने पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूूरन तहसील दिवस पर आना पड़ा और शिकायत रखनी पड़ी। आरोप लगाया कि पात्र में अस्सी फीसदी लोग ऐसे हैं, जिनके पास पहले से ही मकान है। लेकिन फिर भी थोड़े से आर्थिक जोर लगाकर गरीबों के हक-हकूक पर डाका डाल रहा है, जो न्यायोचित नहीं है। मांग किया कि शीघ्र गांव में आवंटित सूची को जांच के दायरे में लाकर जांच की जाय। इस मौके पर जयराम भारती, अनिल कुमार, धनजी, मुन्ना राम, गुड्डू , उर्मिला, मोतीचंद्र, राधेश्याम राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें