बलिया। सतीश चंद्र कालेज के छात्र नेताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को अनशन शुरू कर दिया। उनका कहना था कि कंप्यूटर के नाम पर लिया गया 250 रुपये तथा परिचय पत्र एवं भवन निर्माण के नाम पर 120 रुपये वापस किया जाए। साथ ही बेसिक के छात्र के लिए प्रयोगात्मक सामानों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। इस मौके पर सतीशचंद्र कालेज के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, हिमांशु उपाध्याय, शिवम मिश्र, अभिषेक यादव, रंजन सिंह सहित कई छात्रनेता अनशन पर बैठ गए। छात्र को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष राहुल मिश्र ने कहा कि महाविद्यालय अब शिक्षा का केंद्र नहीं। बल्कि भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। कहा कि किसी भी महाविद्यालय में कंप्यूटर शुल्क नहीं लिया जाता, लेकिन इस कालेज में तत्कालीन प्राचार्य डा अशोक उपाध्याय ने कंप्यूटर के नाम पर भी शुल्क लगा दिया था। इसे वापस लिया जाए। पूर्व अध्यक्ष विवेक पाठक ने कालेज प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि भवन निर्माण तथा परिचय पत्र के नाम पर छात्र से अवैध वसूली की जा रही है। इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। छात्रनेता अनुपम उपाध्याय ने कहा कि गर्ल्स कामन रूम की गंदी स्थिति के चलते छात्राएं बाहर बैठने को विवश है। इसे सुव्यवस्थित कराते हुए प्रतिदिन एक पत्रिका तथा दैनिक समाचार पत्र उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर विशाल पाठक, संदीप पांडेय, राकेश गुप्त, सोनू यादव, संटू कुशवाहा, विवेक कुमार, मनीष तिवारी, राहुल यादव, विकास सिंह, राजन दूबे, केपी यादव, नीतिश पांडेय सहित दर्जनों छात्र मौजूद रहे। अध्यक्षता मुकेश यादव तथा संचालन अमन तिवारी ने किया।