भरौली। गांव निवासी नरेश शर्मा का 10 वर्षीय पुत्र अभिषेक सोमवार को सुबह गंगा में स्नान करते समय अचानक गहरे में चला गया और डूब गया। साथ गए साथियों के शोर मचाने पर आसपास स्नान कर रहे लोगों ने अभिषेक को बाहर निकाला और मौके पर पहुंचे बक्सर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार को अभिषेक अपने साथियों के साथ गंगा घाट पर स्नान करने गया, लेकिन इसी बीच वह एक गहरे गड्ढे में चला गया और डूब गया। परिजनों ने अभिषेक का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया।