फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

480 बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर (बलिया)। विकासखंड मनियर के ग्राम पंचायत भोजपुरवा में जिलाधिकारी के निर्देश पर लेखपाल व ग्राम प्रधान की देखरेख में बाढ़ पीड़ितों में राशन वितरण किया गया। गौरतलब हो कि घाघरा के पानी के बढ़ते दबाव से विगत शुक्रवार को बांसडीह से भोजपुरवा, चक्कीदियर, खिरूपुर टिकुलिया दियर, संरगापुर होते हुए सुल्तानपुर तक आ रहे रिंगबंधा भोजपुरवा व खिरूपुर गांव के बीचो बीच टूट जाने के कारण गांव में घाघरा के पानी से चारो तरफ घिर गया। जिसकी जानकारी होने पर रविवार को जिलाधिकारी भवानी सिंह खगारौत ने निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों में तुरंत राहत सामग्री बांटने का निर्देश दिया। जिस के अनुपालन में ग्राम पंचायत भोजपुरवा के ग्राम प्रधान रजिंद्र यादव व लेखपाल योगेश कुमार की देखरेख में 480 परिवारों में आवश्यक सामग्री सहित राशन वितरण किया गया। इस मौके पर बीडीसी केदार यादव, चंद्रदीप यादव, ब्रजेश यादव, श्रीभगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें