फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल की कराई गई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (बलिया)। दोकटी थाना के शक्ति धाम लालगंज पर गुरुवार की शाम संभ्रांत लोगों द्वारा समझौता कर एक प्रेमी युगल की शादी संपन्न कराई गई। जिसमें लड़के के पिता व लड़की के घर वाले उपस्थित रहे। दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी मुन्नी लाल रामकी पुत्री कुमारी चंदा का अपने पुराने रिश्तेदार बैरिया थाना के दया छपरा निवासी वीर बहादुर राम के पुत्र अरुण कुमार से प्रेम था। दोनों पक्ष विवाह के लिए तैयार नहीं थे। जिसको लेकर दोनों घरों में विवाद हो रहा था। बुधवार को लड़का व लड़की बैरिया थाना पहुंच गए। यहां से दोनों पक्ष के अभिभावक व संभ्रांत व्यक्तियों में मुटन राय, छब्बीस सिंह, मनोज कुशवाहा आदि लोगों के पंचायत कर दोनों पक्षों को राजी किया और समझौते के आधार पर लालगंज बाजार स्थित शक्ति धाम पर हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार शादी करवा दी गई। विवाह मंदिर के पुजारी बिहारी दुबे ने कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें