संचारी रोग पखवारा के तहत जिला महिला अस्पताल मेंव जापानी इंसेफेलाइटिस के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस क्रम में सोमवार को नवजातों को टीका लगाकर विधायक आनंद स्वरुप की मौजूदगीे में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं, जिला अस्पताल में पखवारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दिमागी रोग का भगाने का आह्वान नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा कि दिमागी बुखार के हर साल प्रदेश में सैकड़ों लोगों की मौत होती है। इन मौतों से हम सभी को सीख लेने की जरूरत है। जापानी इंसेफेलाइटिस के टीके जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए जाते हैं, बच्चों को शुरुआती दौर में यह टीका लगवा देना चाहिए, जिससे दिमागी बुखार की संभावनाओं से बचा जा सके। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा एसपी राय, सीएमएस डा एस प्रसाद, डा जेआर तिवारी, डा मिथिलेश सिंह, डा बीपी सिंह आदि मौजूद रहे।