दयाछपरा(बलिया)। अष्टमी तिथि को शनिवार की रात ग्रामसभा की दुर्गा मंदिर पर देवी जागरण का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें गायकों विभिन्न प्रकार के देवी गीत गाते हुए दर्शकों को पूरी रात जागने और झूमने पर विवश कर दिया। ग्रामसभा दया छपरा के दुर्गा मंदिर पर शनिवार की रात भोजपुरी गायक संजय शिवम , राजीव राज , सोनू लाल यादव , प्रियंका यादव, महेश यादव, दीपक प्रेमी, आदि गायकों ने संगीत में भजन देवी गीत गाकर उपस्थित जनसमूह को झूमने पर विवश कर दिया। इस मौके पर अंजनी पांडेय अध्यापक, दिलीप पांडेय, सुमंत पांडेय, हरेंद्र पांडेय, हीरा लाल सोनी, मगजी पांडेय, दुर्गा शंकर पांडेय सहित सैकड़ों देवी भक्त उपस्थित रहे। अंजनी पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।