मनियर(बलिया)। थाना क्षेत्र के सरवर ककरघटी में गेहूं कि खड़ी फसल में रविवार की दोपहर 2 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में गंगापुर निवासी सुरेंद्र तिवारी का गेहूं जलकर बर्बाद हो गया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया गया। गंगापुर निवासी सुरेंद्र तिवारी का सरवार में गेहूं की खड़ी फसल में रविवार की दोपहर दो बजे अज्ञात कारणों से आग की लपटें निकलने लगी । गेहूं से निकल रही आग की लपटों को किसी राहगीर ने देखा और हो हल्ला मचाया। आसपास के जुटने से पहले पांच कट्ठा गेहूं जलकर राख हो गया।