फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकांश एटीएम बंद, पैसे निकालने को परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पिछले कई दिनों से शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक के अधिकांश एटीएम शो-पीस बने हुए हैं। खाताधारकों को पैसे निकालने के लिए भटकना पड़ रहा है। यहां तक बैंक शाखाओं के पास स्थापित एटीएम भी कैशलेश हो गए हैं। गुरुवार को शहर के करीब 90 फीसदी एटीएम में पैसे नहीं थे, कुछ खुले भी थे तो वहां भी दोपहर होते-होते कैश समाप्त हो गए। गिनती के चल रहे एटीएम पर लोगों की लंबी कतारें लगी थीं।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से शहर में एटीएम बंद होने के कारण कैश निकालने के लिए लोग भटकने को मजबूर हैं। गुरुवार को अमर उजाला ने इसकी पड़ताल की। आलम यह रहा कि खासकर एसबीआई के कोई एटीएम शहर में संचालित नहीं हो रहे थे सभी के शटर बंद थे। यहां तक कि मिड्ढी स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा, टीडी कालेज शाखा, सिटी ब्रांच के पास स्थापित एटीएम भी बंद थे। इसके अलावा पीएनबी के स्टेशन रोड स्थित मुख्य शाखा के पास पीएनबी की एटीएम संचालित थी लेकिन शहर के आर्यसमाज रोड आदि स्थानों पर इस बैंक के सभी एटीएम बंद पड़े थे। इसी तरह सेंट्रल बैंक के भी सभी एटीएम बंद थे और लोग कैश निकालने को भटक रहे थे। स्थिति यह रही कि गिनती के खुले एटीएम पर लंबी कतार थी और दोपहर होते-होते वह भी कैशलेश हो गए। खासकर शादी-विवाह की तैयारियों को लेकर बाजार में आए खरीदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा और कैश नहीं मिलने के कारण वह परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें