फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले का सरकार ने कर दिया चहूंमुखी विकास: सांसद भरत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
2014 में लोकसभा चुनाव के बाद से विकास कार्य की प्रगति पर सपा सरकार रोड़ा डाल रही थी। लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से विकास कार्य में तेजी आने के साथ-साथ निश्चितता की लौ जगी है। अभी सरकार को हुए एक साल भी नहीं हुआ, लेकिन इतने कम दिनों में ही सरकार ने मूलभूत सुविधा पानी, बिजली, सड़क पर अच्छा काम किया है। कुछ जगह कमियां है, जो आने वाले कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी। यह बातें सांसद भरत सिंह ने बैरिया में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।
विज्ञापन

सांसद सिंह ने कहा कि सरकार ने इतने कम वक्त में बलिया लोकसभा में सड़कों का जाल बिछाकर विकास की गंगा बहा दिया है, कार्य अभी प्रगति पर है। मौजूदा समय में करीब एक करोड़ रुपये के लागत से कई सड़को का निर्माण के लिए जल्द शिलान्यास किया जाएगा। कहा कि पचरुखिया से पियरौटा होते हुए रेवती तक करीब 10 किमी सड़क 15 करोड़ की लागत से निर्माण किया जाएगा, जबकि कोटवां नरायनपुर से लट्ठुदिह तक 26 किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा। नौरंगा में 40 करोड़ की लागत से सोलर लाइट लगाई गई है, उसका उद्घाटन किया जाना है, दयाछपरा से नौरंगा जाने के लिए पक्का पुल का निर्माण भी कराया जाएगा, कहा कि जेपीनगर क्षेत्र को बचाने के लिए करीब एक दर्जन बार हमने लोकसभा में आवाज उठाई, तब जाकर कटान रोकने के लिए करोड़ों रुपये मिला है। कहा कि तत्कालीन रेलमंत्री सुरेश प्रभु व मौजूदा रेलमंत्री पीयूष गोयल से लखनऊ-छपरा व गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन रोकने के लिए हमने आग्रह किया था, रेलमंत्री पीयूष गोयल से हरी झंडी भी मिल गई थी, अब चूंकि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने लखनऊ-छपरा के ठहराव की घोषणा कर चुके हैं, निश्चित रूप से गोंदिया व गरीब नवाज एक्सप्रेस का भी सुरेमनपुर में ठहराव होगा। इस मौके पर रामाकान्त पाण्डेय, विजयबहादुर सिंह, कृष्णानंद सिंह, दुर्गेश्वर तिवारी, रामजी तिवारी, हरिकंचन सिंह, गोविन्द प्रताप सिंह, अनिल पाण्डेय, जेपी मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें