फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीत, गजल व कव्वाली प्रस्तुत कर दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
दी ग्रामर ज्ञानपीठ विद्यालय के 15वें वार्षिक समारोह में बच्चों ने विभिन्न लोक विधाओं में गीत, ग़जल, कव्वाली एवं नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

चितबड़ागांव के वार्ड नंबर 1 कान्ही मोहल्ले में स्थित शिक्षण संस्थान का वार्षिक समारोह देरशाम तक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक समस्याओं और उसके निदान के लिए लघु नाटिका बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसे काफी सराहा गया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ अभिनय देख उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। विभिन्न प्रांतों के प्रसिद्ध गीत गणेश देवा नृत्य, पंजाबी गीत, उड़िया गीत की प्रस्तुति ने दर्शकों को प्रभावित किया। आराधना, शिवाजी सिंह, विशाखा गुप्ता, सुधांशु चक्रवर्ती रौनक सिंह, शगुन, अनन्या प्रगति तिवारी सहित लगभग 230 बच्चों ने समारोह में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत के चेयरमैन केशरी नन्दन त्रिपाठी ने विद्यालय परिसर में नगर पंचायत की ओर से 80 हजार की लागत से लगाने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका नेहा सिंह, छात्रा आराधना जोशी, दीपक जायसवाल एवं डायरेक्टर पी एन चक्रवर्ती ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय के प्रबंधक एवं वार्ड की सभासद श्रीमती राजरति देवी तथा उनके पति काशीनाथ ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें