फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने सड़क का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के फुलवरिया गांव में रविवार को नगर विधायक आनन्द स्वरूप शुक्ल ने दो सौ मीटर लम्बी सड़क का लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक श्री शुक्ल ने गांव में जन चौपाल को सम्बोधित किया। जिसमें गांव के असहाय लोगों के साथ ही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए निस्तारण करने का भरोसा दिलाया। कहा कि मोदी एवं योगी सरकार की चल रही योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता है। कहा कि गांव कि अन्य अधूरी व क्षति ग्रस्त जो मार्ग है उसको भी निर्माण कराया जायेगा। सुरहा ताल से निकटवर्ती जो भी गांव है उसका भी चहुंमुखी विकास किया जायेगा। कहा कि लोगों को भी चाहिए कि गांव कि जो भी समस्या है उससे मुझे अवगत कराए क्योकि कुछ समस्याएं है जो जानकारी के अभाव में नहीं पूरी हो पाती है। कहा पिछली सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था।लेकिन अब भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया गया है। कहा कि अपराधी भूमिगत हो गये हैं। जनता अब अपने को सुरक्षित महसूस कर रही है। कहा कि सरकार का संकल्प है कि सूबे में जितनी भी योजना है बिना कमिशनखोरी के और बिना किसी कटौती के जनता के आंगन में सीधे पहुंच रही है। इस मौके पर अमृत सिंह डिम्पल, अनुभव सिंह, श्याम नरायन, संदीप, विशाल, बुधन, ललित शर्मा, आदर्श, राजन, संतोष, प्रेम राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें