फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण के लिए दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्वच्छता समिति, बलिया के पहल पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजनान्तर्गत मुरलीछपरा ब्लॉक पर सोमवार को ब्लॉक स्वच्छता दिवसऽ मनाया गया। जिसमें दर्जनों पात्र परिवारों द्वारा निर्मित शौचालयों के भुगतान एवं समस्याओं के निराकरण तथा अन्य जानकारियाँ दी गयी। विकास खण्ड मुरलीछपरा के ब्लॉक कोआर्डिनेटर सुशील कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिन व्यक्तियों को अपना शौचालय बनवाना है वो आकर स्वीकृति पत्र ब्लॉक से रिसीव करेंगे और अपना नाम,मोबाइल नं. रजिस्ट्रार में दर्ज करायेंगे। उसके बाद वो लाभार्थी सरकारी मानक के अनुसार दो जलबन्द गढ्ढें (सोख्ता गड्ढा) वाला शौचालय बनवायेंगे । एक हफ्ते के अन्दर शौचालय बनने के बाद वो लाभार्थी पुन: अपना स्वीकृति पत्र ब्लॉक पर जमा करेंगे जिसका सत्यापन एडीओ पंचायत और बीडीओ (नोडल एसबीएम) द्वारा कराया जाएगा । उन लाभार्थीयों की सूची ब्लॉक से उक्त ग्राम पंचायत की ग्राम निधि- 6 का खाता संख्या के साथ जिला पर जमा कराया जायेगा। जिसके उपरांत धनराशि उक्त ग्राम पंचायत के ग्राम निधि -6 में आंतरित की जायेगी उक्त लाभार्थी की सूची सहित। उसके बाद सम्बन्धित प्रधान और सचिव द्वारा उक्त धनराशि सम्बन्धित लाभार्थी को उपलब्ध कराये जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें