फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ अधिक मूल्य लेने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। बेरूआरबारी ब्लाक के मझोसखुर्द गांव के कोटेदार द्वारा राशन वितरण करने में अनियमिता व कार्डधारकों से अभद्रता की जा रही है। इतना ही नहीं राशन का अधिक मूल्य भी लिया जा रहा है। सैकड़ों कार्डधारक ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत जिलापूर्ति अधिकारी बलिया व उपजिलाधिकारी बांसडीह से किया। आरोप लगाया कि गांव का कोटेदार दबंगई के बल पर राशन सरकारी रेट से भी अधिक रेट लेकर मनमानी तरीके से वितरण कर रहे हैं। अगर कार्ड धारक पूछने का साहस कर रहा है तो उसके साथ अभद्रता करने लग रहे हैं। तेल भी अधिक रेट लेकर दिया जा रहा है।शिकायत करने वालों में मनोज कुमार वर्मा, सीता राम वर्मा, राधेश्याम वर्मा, रामवती, सावित्री देवी, राजेश्वरी देवी, सुशीला देवी, देवान्ति देवी लीलावती देवी,आशा देवी, रघुनाथ,दिनेश वर्मा ने दूकान कोे निलम्बित करने और इसकी जांच कराने की मांग की। उप जिलाधिकारी अनिल चतुर्बेदी ने कहा कि नियमानुसार वितरण न करने वाले कोटेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें