फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल पांडे की स्मृतियों को संरक्षित रखने की जरूरत -ग्राम प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहीद मंगल पांडेय की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन 30 जनवरी को सुबह 7.30बजे से होगा। इसका उद्घाटन शहीद मंगल पांडेय के कदम चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार हरी झंडी दिखाकर करेंगे।
विज्ञापन

हाफ मैराथन के आयोजक शेखर सामाजिक एवं शैक्षणिक समिति के प्रबंधक सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने बताया कि कदम चौराह स्थित शहीद मंगल पांडेय के स्मारक से एसपी हरी झंडी दिखाकर छठवीं राज्य स्तरीय हाफ मैराथन दौड़ को रवाना करेंगे। सागरपाली, फेफना, चितबड़ागांव मोड़ होते हुए नरहीं में इसका समापन होगा। इस 21 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले प्रथम विजेता को 21000, द्वितीय विजेता को 15000 तथा तृतीय विजेता को दस हजार रूपये के अलावा ग्यारह सांत्वना प्रतिभागियों को 500 का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। नरही में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि बैरिया विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह तथा अपर जिला अधिकारी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे।
इनसेट=
मंगल पांडेय की स्मृतियों को संरक्षित रखने की जरूरत ग्राम प्रधान
दुबहर। शहीद मंगल पांडेय के 188 वीं जयंती पर उनकी स्मृतियों को अक्षुण बनाए रखने की मांग उनके पैतृक गांव नगवां के ग्राम प्रधान श्रीमती मीरा पाठक उत्तर प्रदेश शासन से की है । उन्होंने पत्रकारों को बताया कि शहीद मंगल पांडेय के नाम पर नगवा में बनाए गए शहीद स्मारक देखरेख के अभाव में जर्जर हो रहा है । वहीं क्षेत्र के बालिकाओं के लिए संचालित राजकीय महिला महाविद्यालय बनकर तैयार है, हैंडओवर नहीं किया जा रहा है। उसे तत्काल चालू करवाया जाए। साथ ही ग्राम प्रधान ने मंगल पांडेय को उचित सम्मान देने के लिए संसद भवन परिसर में मंगल पांडेय की प्रतिमा लगाने की मांग के साथ ही पाठ्यपुस्तकों में शहीद मंगल पांडेय की जीवनी शामिल करने की भी मांग की, ताकि आगे आने वाली पीढ़ी को मंगल पांडेय के गौरवशाली इतिहास की जानकारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें