फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश जी के पेट में डालिए पैसा, आपको मिलेगा लड्डू !

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। गणेश जी के पेट में पैसा डालते ही आपको लड्डू मिलेगा, चौंक गए न ! दर असल मां वीणवादिनी के पूजनोत्सव में डुमरी गांव के गंवई कलाकारों एक टोली ने एक थीम को अंजाम दिया हैं, जिसमें मां सरस्वती के बगल में रखी गई गणेश प्रतिमा के अंदर ऐसी इलेक्ट्रानिक डिवाइस लगाई गई है, जिसके मुताबिक गणेश जी के पेट में सिक्का डालते ही आपको सूंड से एक लड्डू मिलेगा। इस थीम को देखने के लिए दूर-दराज भी लोग आ रहे हैं तथा लोगो की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है। वहीं इसी बहाने आयोजन मंडली को चंदा भी मिल जा रहा है। डुमरी गांव में गांव के ही युवकों के न्यू सरस्व्ती क्लब द्वारा विगत दो दशकों से चला आ रहा मां सरस्वती पूजन समारोह में इस बार का नजारा कुछ और ही था। कुछ अलग नजारे के कारण दूर-दराज के गांव के लोग आ रहे। आयोजन कमेटी के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान द्वारिका बिंद ने बताया कि उपरोक्त थीम को मूर्त रूप देने के लिए शिवजी, चंदन बिंद,कृष्णा बिंद, हरहंगी लगे हुए थे। लेकिन हर बार कुछ न कुछ तकनीकी खराबी के कारण सफल नहीं हो पाए, लेकिन इस साल इसे अंतिम रूप दिया गया। वहीं इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ ने इस थीम में चार चांद लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें