बलिया। जनपद के शाखा प्रबंधकों की बैठक शुक्रवार को क्षेत्रीय प्रबंधक सेंट्रल बैंक आफ इंडिया राजेश कुमार की अध्यक्षता में गड़वार रोड स्थित अग्रणी बैंक कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें कृषि ऋण मोचन योजना के अंतर्गत प्राप्त लाभार्थियों को नए कृषि ऋण देने तथा पुराने खातों कीे नवीनीकृत करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए एलडीएम डीके सिन्हा ने शाखा प्रबंधकों से कृषि क्षेत्र में ऋण प्रवाह तेज करने का निर्देश दिया। कहा कि अपने क्षेत्र के किसानों के बीच जाकर ऋण संभावनाओं की तलाश करें। 25 जनवरी से 31 मार्च 2018 तक चलने वाले एक मुश्त ऋण समझौता योजना पर विस्तार रूप से प्रकाश डाला। कहा कि जो ग्राहक किसी कारणवश अपने ऋण की अदायगी नहीं कर पाए है। उन्हें इस ऋण योजना अंतर्गत छूट देकर लाभांवित करें। इस मौके पर सभी शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।