बांसडीहरोड। शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायत चंद्रपुरा में शुक्रवार को इंफ़ैसिड डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ की टीम पहुंची। टीम ने गांव में करीब आठ किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने का सर्वे रिपोर्ट तैयार किया। टीम के सर्वेयर प्रवीण पटेल ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा गांव में पानी टंकी लगाने के लिए तथा पाइप लाइन बिछाने के लिए लोगों को जागरूक करना सहित अन्य कार्य किया जा रहा है। कहा कि गांव का सर्वे रिपोर्ट जल निगम विभाग बलिया सहित शासन को सौंपी जाएगी। कहा कि सब कुछ ठीक रहा तो 2019 तक पानी टंकी से लोगों को शुद्ध पानी पीने को मिलने लगेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विशाल , धनंजय सिंह, सुशील सिंह, धनपति, बृजेश सिंह, अशोक, विंध्याचल सिंह ,मुन्ना ,श्रीकांत ,मंगलदेव आदि रहे।