फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेताओं को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। स्थानीय शेमुषी विद्यापीठ का दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का समापन शुक्रवार के दिन 22 प्रकार के खेलों के विजेताओं को शील्ड, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देने के साथ ही संपन्न हुआ। खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रूबी हाउस के कप्तान पवन यादव एवं शिखा वर्मा ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बैडमिंटन में कक्षा 9 के सूरज कुमार, अभिषेक यादव, अश्विनी सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान रहे। बैडमिंटन डबल्स में सूरज और अभिषेक, बैडमिंटन गर्ल्स में दीक्षा सिंह, डबल गर्ल्स में मिताली और सलोनी, स्कैपिंग में निशा,नीडल और थ्रीड में रितु सिंह, जैवलिन थ्रो में आयुषी सिंह, डिस्कस थ्रो में आयुषी सिंह तथा शाट फुट स्पर्धा में अनुष्का साधुका ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने मेडल शील्ड तथा प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन टीएन तिवारी, डायरेक्टर अभिषेक तिवारी, वाइस चेयरमैन अभिज्ञान तिवारी, सुधाकर पांडेय, शारदा साधुका, प्रमोद कुमार यादव आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य मनीष सिंह में आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें