बेल्थरा रोड। राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण का राग अलापने वाले सपा का सही हिंदू होने का दावा भ्रामक है। उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस का जो हश्र हुआ है, वही सपा का यूपी में भी होगा। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में तिवारी ने कहा कि मनमोहन सरकार के कार्यकाल में टूजी घोटाला हुआ। सरकार ने घोटाले में लिप्त अपने मंत्रियों को बचाने के लिए सीबीआई पर दबाव बनाकर सही ढंग से जांच नहीं करवाया था , ऐसे में टूजी घोटाले के आरोपियों का बरी हो जाना लाजिमी है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधा कहा कि सपा ने अपने कार्यकाल के दौरान सरकारी योजनाओं में हिंदुओं के साथ मिलकर भेदभाव किया है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि सूबे में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि पिछले 9 माह के योगी सरकार के कार्यकाल के दौरान जाति धर्म से ऊपर उठकर सर्व समाज के लिए के हित संरक्षण के लिए अनेक कार्य किए गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यूपी कोका कानून बड़े अपराधियों और माफियाओं के अभिशाप साबित होता। उन्होंने कहा कि छोटे आरा मशीन के व्यवसायियों को लाइसेंस दिया जाएगा।